“नाकाम मोहब्बत” हिंदी कविता, शायरी / Hindi Poetry Nakam Mohabbat
Dubate Ko Tinke Ka Sahara Muhavare Ka Arth Aur Vakya Prayog / डूबते को तिनके का सहारा मुहावरे का अर्थ क्या होता है ?
![]() |
| Doobate Ko Tinke Ka Sahara |
मुहावरा- “डूबते को तिनके का सहारा” ।
( Muhavara- Doobte Ko Tinke Ka Sahara )
अर्थ- बिपत्ति के समय में छोटी सहायता भी काफी होती है / थोड़ी सी मदत की जरूरत / संकट में पड़े व्यक्ति को थोड़ी सी मदद ।
(Arth/Meaning in Hindi- Vipatti Ke Samay Me Chhoti Sahayata Bhi Kafi Hoti Hai / Thodi Si Madad Ki Jarurat / Sankat Me Pade Vyakti Ko Thodi Si Madad )
“डूबते को तिनके का सहारा” मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है-
“डूबते को तिनके का सहारा” यह हिंदी भाषा में बोले जाने वाला एक अति महत्वपूर्ण मुहावरा है । इस मुहावरे का अर्थ यह होता है, अगर कोई व्यक्ति किसी संकट में पड़ा हो और उसे थोड़ी सी मदद या छोटी सहायता मिलना । अर्थात हम यह कह सकते हैं कि व्यक्ति को संकट से निकलने के लिए छोटी सी सहायता करने को ही “डूबते को तिनके का सहारा” ही काफी है, कहते हैं ।
“डूबते को तिनके का सहारा” मुहावरा एक प्रसिद्ध हिंदी कहावत है जिसका शाब्दिक अर्थ है किसी को किसी छोटी सी चीज की आवश्यकता होती है, जो बड़ी मुश्किल की स्थिति में भी मदद कर सकती है । यह मुहावरा सामान्यतः किसी की छोटी सी मदद को बड़ी सहायक माना जाता है ।
इस मुहावरे को एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं -
एक समय की बात है, एक गांव मे बहुत तेज़ बारिश हो रही थी, और एक बच्चा बड़े से नाले में फस गया था । गांव वालों को समझ में नही आ रहा था कि उस बच्चे को बाहर कैसे निकाला जाए । उसी समय एक छोटा सा लड़का आया और एक छोटी सी लाठी लेकर उस बच्चे की मदद कर दी । बच्चा बाहर निकल गया और सभी गाँव वाले उस छोटे से लड़के की मदद करने के लिए आभारी रहे । इस स्थिति में गांव वालों ने कहा कि इस लड़के ने एक छोटी सी लाठी की मदद से हमारे बच्चे को बाहर निकाल दिया है । जैसे कि “डूबते को तिनके का सहारा” होता है ।
इस तरह, यह मुहावरा छोटे से छोटे साधारित उपायों की महत्वपूर्णता को साबित करता है और सिखाता है कि छोटी बातें भी कभी-कभी बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं ।
“डूबते को तिनके का सहारा” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Doobte Ko Tinke Ka Sahara Muhavare Ka Vakya Prayog.
“डूबते को तिनके का सहारा” इस मुहावरे का अर्थ नीचे दिए गए कुछ वाक्य प्रयोगों के माध्यम से समझ सकते हैं । जो कि इस प्रकार से हैं -
वाक्य प्रयोग- 1.
प्रिंस का बोर्ड के एग्जाम होने वाले थे । एग्जाम नजदीक आने के वजह से प्रिंस बहुत परेशान था, क्योंकि उसको अभी कुछ विषयों की तैयारी करनी थी । प्रिंस को कोई ऐसा नही मिल रहा था जिससे वो अपने विषयों के बारे में जानकरी पूछ सके और स्कूल की तो पहले से ही छुट्टी हो चुकी थी । पर कहते हैं ना कि डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है । अचानक से प्रिंस के मामा का लड़का उसके घर आ गया जो पहले से ही बोर्ड की परीक्षाएं दे चुका था । प्रिंस ने अपने मामा के लड़के से सभी विषयों की जानकारियों को पूछ लिया । अंतिम समय में प्रिंस के लिए यह थोड़ी सी मदद बहुत उपयोगी साबित हुआ और प्रिंस बोर्ड के एग्जाम में अच्छे नंबरों से पास हो गया । अर्थात कि प्रिंस के लिए उसके मामा के लड़के द्वारा थोड़ी सी मदद करना ही डूबते के लिए तिनके का सहारा साबित हुआ ।
वाक्य प्रयोग- 2.
गोपी को समय से स्टेशन पहुंच कर ट्रेन पकड़ना था । पर जैसे ही वह बस पकड़ने के लिए घर से निकला स्टेशन जाने वाली बस उससे छुट गयी । अगर गोपी पांच मिनट और पहले आ जाता उसे वह बस मिल जाती । अब स्टेशन जाने वाली बस 1 घंटे बाद आने वाली थी । और तब तक गोपी बस का इंतज़ार नही कर सकता था, क्योंकि अगली बस आने से पहले ही ट्रेन अपने समय से निकल जाएगी । गोपी निराश होकर वही बस स्टेशन पर बैठ गया । गोपी को यकीन हो गया था कि अब वह समय से स्टेशन नही पहुंच पायेगा और उसकी ट्रेन छुट जाएगी । तभी एक अनजान व्यक्ति गोपी से निराश होकर बैठने का कारण पूछा । गोपी ने सारी बात बताई । उस व्यक्ति ने गोपी से कहा कि तुम उदास मत होखो । मै भी स्टेशन की तरफ ही जा रहा हु चलो तुमको स्टेशन छोड़ दूंगा । इतना सुन कर गोपी के जान में जान आगयी । उस अनजान व्यक्ति की मदद से गोपी समय से स्टेशन पहुंच गया और अपनी ट्रेन पर चढ़ गया । मतलब कि गोपी के संकट के समय में उस व्यक्ति का मदद करना ही गोपी के लिए डूबते को तिनके का सहारा साबित हुआ ।
वाक्य प्रयोग- 3.
सड़क पर एक कुत्ता प्यार से छटपटा रहा था, पर कोई उस कुत्ते को पानी नही पिला रहा था । उसी रास्ते एक महिला अपने बच्चे के साथ कहीं जा रही थी । उस बच्चे की नजर तड़पते हुए कुत्ते पर पड़ी । उसने अपनी माँ से कहा की माँ वो देखो वह कुत्ता कैसे तड़प रहा है । उस महीला ने कुत्ते को देखते हुए ही ये समझ गयी कि वह प्यास से छटपटा रहा है । फिर महिला ने अपने बैग से पानी की बोलत निकाली और उस कुत्ते को पिलाने लगी । कुत्ते को पानी की मदद मिलते ही उठ खड़ा हुआ । उस महिला ने फिर बोतल का पुरा पानी उस कुत्ते को पिला दिया । जिससे वह कुत्ता फुर्तीला हो गया । मतलब कि उस महिला ने संकट के समय मे कुत्ते को पानी पिला कर उसकी जान बचाने मे मदद किया । उस कुत्ते के लिए वह महिला डूबते को तिनके का सहरा सिद्ध हुई ।
वाक्य प्रयोग- 5.
डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है, ये हम सब ने सुना होगा । पर यह कहावत कैसे बनी सायद आप भी जानते होंगे । चलिए एक बार फिर उस कहानी को आप सब को बताते हैं ।
एक बार एक चिंटी बहते हुए पानी मे गिर गयी । वह पानी के बहाव के साथ चली जा रही थी । चिंटी अपने आप को बचाने का भरपुर कोशिश कर रही थी, पर वह अपने आप को बचा नही पा रही थी । तभी उस चिंटी को एक तिनका मिल गया । चिंटी उस तिनके पर चढ़ गयी । कुछ देर के बाद वह तिनका बहते हुए एक किनारे पर जा पहुंचा । तिनके के किनारे पहुँचते ही वह चिंटी पानी से बाहर निकल गयी और उसने अपनी जान बचा ली । अर्थात कि संकट के समय में उस चिंटी को एक तिनके का सहारा मिल गया । और तभी से यह कहावत प्रसिद्ध हो गया कि डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है ।
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ में आ गया होगा । अपने सुझाव देने के लिए हमें कमैंट्स जरूर करें ।
आपका दिन शुभ हो ! 😊
Click here for more hindi idioms 👇
1. ईंट से ईंट बजाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
2. कान पर जू न रेंगना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
3. एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
4. पौ बारह होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
5. कूप-मन्डूक होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
6. ठकुर सुहाती करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
7. आम के आम गुठलियों के दाम मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
8. आग में घी डालना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
9. खिसियानी बिल्ली खम्बा नोंचे मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
10. आकाश-पाताल एक करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
11. ईंट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
12. अपने मुंह मियाँ मिट्ठू बनना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
13. अर्श से फर्श तक मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
14. आग बाबूला होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
15. साँप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
16. नाक का बाल होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
17. अपना हाँथ जगन्नाथ मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
18. राई का पहाड़ बनना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
19. नौ दो ग्यारह होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
20. हांथ पाँव फूल जाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
21. अपना उल्लू सीधा करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
22. उड़ती चिड़िया के पंख गिनना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
23. लकीर का फ़कीर होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
24. लोहे के चने चबाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
25. लुटिया डुबोना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
26. पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
27. भैंस के आगे बीन बजाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
28. का बरसा जब कृषि सुखाने मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
29. सीधे मुंह बात न करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
30. खोदा पहाड़ निकली चुहिया मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
31. घोड़े बेचकर सोना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
32. फर्श से अर्श तक मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
33. ऊँट के मुंह में जीरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
34. नाच न जाने आँगन टेढ़ा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
35. दोनो हांथों में लड्डू होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
36. अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
37. कान का कच्चा होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
38. घोबी का कुत्ता न घर का न घाट का मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
39. उल्टी पट्टी पढ़ाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
40. पासा पलटना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
41. रंग में भंग पड़ना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
42. दिन में तारे दिखाई देना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
43. मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
44. डूबते को तिनके का सहारा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
45. आँखें दिखाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
46. आँखों से सुरमा चुराना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
47. अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
48. अंकुश लगाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
49. आँखों में धूल झोंकना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
50. अंक में समेटना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
51. चहल-पहल होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
52. रंग जमाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
53. अंग बन जाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
54. मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
55. सोने पर सुहागा होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग ।
Comments
Post a Comment