मैं कौन हूँ? / Who Am I ?

Image
Mai Kaun Hu? / मै कौन हूं?    मैं कौन हूं?  एक दिन सुबह आरव आईने के सामने खड़ा था। बाहर सूरज निकल चुका था, लेकिन उसके भीतर जैसे कोई अंधेरा जमा हुआ था। उसने अपने चेहरे को देखा और अचानक खुद से एक सवाल पूछा— “मैं कौन हूँ?” सवाल बहुत छोटा था, लेकिन उसका उत्तर कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। वह अपने नाम को जानता था। अपने घर को जानता था। अपने माता-पिता को जानता था। उसे पता था कि वह क्या पढ़ता है, कहाँ काम करता है, उसके कितने दोस्त हैं और लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन जब उसने अपने आप से पूछा कि इन सबके पीछे जो “मैं” है, वह वास्तव में कौन है—तो वह चुप हो गया। उस दिन पहली बार उसे महसूस हुआ कि शायद हममें से बहुत से लोग पूरी जिंदगी अपने बारे में बहुत कुछ जानते हुए भी अपने आपको नहीं जानते। हम अपना नाम जानते हैं, लेकिन अपना स्वभाव नहीं। हम अपनी नौकरी जानते हैं, लेकिन अपनी दिशा नहीं। हम अपनी उपलब्धियाँ जानते हैं, लेकिन अपनी वास्तविक कीमत नहीं। हम दूसरों की नजरों में अपनी पहचान बनाते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी अपने ही भीतर के इंसान से परिचित नहीं हो पाते। यही सवाल हमारी जिंदगी को बदल ...

एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Anar Aur Sau Bimar Meaning In Hindi


Ek Anar Sau Bimar Muhavare Ka Arth Aur Vakya Prayog / एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ क्या होता है?

 

एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Anar Aur Sau Bimar Meaning In Hindi
Ek Anar Sau Bimar

 




मुहावरा- “एक अनार सौ बीमार” ।


(Muhavara- Ek Anar Sau Bimar)



अर्थ- एक ही वस्तु के अनेको ग्राहक / चाहने वालोंं का संख्या ज्यादा होना / कम वस्तु के लिए जरूरतमंदो का ज्यादा होना / वस्तु कम व मांग अधिक होना ।


(Meaning- Eh Hi Vastu Ke Aneko Grahak / Chahane Walo Ka Sankhya Jyada Hona / Kam Vastu Ke Liye Jaruratmando Ka Jyada Hona / Vastu Kam Va Mang Adhik Hona)






“एक अनार सौ बीमार” मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है-


“एक अनार सौ बीमार” यह एक हिंदी मुहावरा है । इसका अर्थ यह होता है कि किसी एक ही वस्तु के ग्राहक ज्यादा हो या फिर कोई एक ही वस्तु हो और उसके चाहने वालों की संख्या अत्यधिक हो । 

यह मुहावरा उस समय में प्रयोग किया जाता है जब कोई वस्तु अत्यधिक लोकप्रिया हो गयी हो, और उस वस्तु को लेने की होड़ लगी हो । अर्थात कि वह वस्तु अथवा चीज तो एक ही है पर वह इतनी मूल्यावन हो चुकी है कि उसे प्राप्त करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा हो चुकी है । इस अवस्था में हम कहते हैं कि “एक अनार सौ बीमार” ।



इस मुहावरे को एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं -


माता सीता का जब स्वयंबर रखा गया था तो उन्हे प्राप्त करने वालों की संख्या अत्यधिक थी । माता सीता के विवाह के लिए एक सर्त रखी गयी थी कि शिव धनुष को जो भी व्यक्ति उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ा देगा माता सीता का विवाह उसी से कर दिया जायेगा । ये खबर सुनते ही दूर-दूर के राजा गण माता सीता से विवाह करने के लिए उस स्वयंबर में उपस्थित होने लगे । माता सीता अत्यंत ही मनमोहक थी । जिन्हे पाने की इच्छा हर राजा महराजा करते थे । परन्तु उस स्वयंबर में उपस्तिथ किसी भी राजा महराजा ने उस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर उसे हिला नही सके । अंत मे प्रभु राम जी ने उस शिव धनुष पर जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाया चाहा, शिव धनुष दो भागों मे खंडित हो गया । और सारा महल श्री राम जी के जयकारों से गूंज उठा । अंततः माता जी का विवाह प्रभु राम जी से हो गया ।


कहने का तात्पर्य यह था कि माता सीता एक ही थी और उनसे विवाह करने वालों की संख्या अत्यधिक । ऐसे ही अवस्थाओं में कहते हैं कि “एक अनार सौ बीमार” ।



“एक अनार सौ बीमार” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Ek Anar Aur Sau Bimar Muhavare Ka Vakya Prayog.



“एक अनार सौ बीमार” इस मुहावरे का अर्थ नीचे दिये गये कुछ वाक्य प्रयोगों के माध्यम से समझ सकते हैं, जो कि इस प्रकार से हैं-



वाक्य प्रयोग- 1.


लोगों को जब पता चला कि उनके शहर में माधुरी दीक्षित प्रोग्राम करने के लिए आयी है, तो माधुरी दीक्षित को देखने के लुए पूरे शहर की भीड़ इकठ्ठा हो गयी । माधुरी जी का एक झलक पाने के लिए लोगों मे धक्का मुक्की होने लगा । इस स्तिथि को देख कर हम ये कह सकते हैं कि माधुरी दीक्षित तो एक ही है पर उन्हे चाहने वालों की संख्या अर्थात कि उन्हे देखने वालों की संख्या हज़ारो में थी । लोगों की ऐसी भीड़ देखकर हम ये कह सकते हैं कि “एक अनार सौ बीमार” ।



वाक्य प्रयोग- 2.


हमारे ग्रामसभा में एक कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति निकली थी । जिसकी खबर सुन कर ग्रामसभा के सभी योग्य उम्मीदवारों ने उस नौकरी को पाने के लिए अपना फार्म भर कर जमा कर दिया । जब सभी उम्मीदवारों के फार्म ग्राम सभा विकास अधिकारी के पास पहुचा तो अधिकारी के होश उड़ गये । अधिकारी ने मन ही मन में बोला कि एक नौकरी को पाने के लिए इतने लोग पागल हैं । कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी तो सिर्फ एक ही उम्मीदवार को मिलेगी पर पूरे उम्मीदवारों की संख्या 685 की थी । अर्थात कि नौकरी तो एक ही निकली थी पर उसे पाने वालों की संख्या सैकड़ो की थी । इस प्रकार से ग्रामसभा विकास अधिकारी ने हसते हुए कहा कि “एक अनार सौ बीमार” ।



वाक्य प्रयोग- 3.


जैसा कि हम सब लोग जानते हैं कि अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का मंदिर बन रहा है । पर जब उस मंदिर को बनाने के लिए टेंडर निकला गया तो, हजारों कम्पनियों ने श्री राम मंदिर बनाने के के लिए अपना-अपना टेंडर भरा । मंदिर बनाने का टेंडर तो उसी को मिलेगा जो कम खर्चे में सबसे अद्भुत मंदिर का निर्माण करेगा । जब मंदिर बनाने वाली कम्पनियों की संख्या मंदिर ट्रस्ट को पता चली तो वो हैरान रह गये । श्री राम मंदिर तो एक ही बनना था पर उसे बनाने वालों की संख्या हज़ारों में थी । आखिर कार अंत मे मंदिर बनाने के लिए L $ T कम्पनी को टेंडर मिला । और अब इस कम्पनी ने मंदिर बनानेव का कार्य प्रारम्भ कर दिया है । अर्थात कि मंदिर बनाने वाली कम्पनियों की संख्या देख कर हम ये बेहिचक कह सकते हैं कि “एक अनार सौ बीमार” ।





हम आशा करते हैं कि आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ में आ गया होगा । अपने सुझाव देने के लिए हमें कमैंट्स जरूर करें ।



आपका दिन शुभ हो ! 😊



Comments

Popular posts from this blog

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kala Akshar Bhains Barabar Meaning In Hindi

प्रिंटर क्या होता है? परिभाषा, प्रकार और इतिहास / What Is Printer In Hindi

गागर में सागर भरना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Gagar Me Sagar Bharna Meaning In Hindi

आस्तीन का सांप मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aasteen Ka Saanp Meaning In Hindi

कम्प्यूटर किसे कहते हैं? / What is computer in hindi?

एक पन्थ दो काज मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Panth Do Kaaj Meaning In Hindi

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kolhu Ka Bail Meaning In Hindi

चिराग तले अँधेरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chirag Tale Andhera Meaning In Hindi

मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Munh Ki Khana Meaning In Hindi