मैं कौन हूँ? / Who Am I ?

Image
Mai Kaun Hu? / मै कौन हूं?    मैं कौन हूं?  एक दिन सुबह आरव आईने के सामने खड़ा था। बाहर सूरज निकल चुका था, लेकिन उसके भीतर जैसे कोई अंधेरा जमा हुआ था। उसने अपने चेहरे को देखा और अचानक खुद से एक सवाल पूछा— “मैं कौन हूँ?” सवाल बहुत छोटा था, लेकिन उसका उत्तर कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। वह अपने नाम को जानता था। अपने घर को जानता था। अपने माता-पिता को जानता था। उसे पता था कि वह क्या पढ़ता है, कहाँ काम करता है, उसके कितने दोस्त हैं और लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन जब उसने अपने आप से पूछा कि इन सबके पीछे जो “मैं” है, वह वास्तव में कौन है—तो वह चुप हो गया। उस दिन पहली बार उसे महसूस हुआ कि शायद हममें से बहुत से लोग पूरी जिंदगी अपने बारे में बहुत कुछ जानते हुए भी अपने आपको नहीं जानते। हम अपना नाम जानते हैं, लेकिन अपना स्वभाव नहीं। हम अपनी नौकरी जानते हैं, लेकिन अपनी दिशा नहीं। हम अपनी उपलब्धियाँ जानते हैं, लेकिन अपनी वास्तविक कीमत नहीं। हम दूसरों की नजरों में अपनी पहचान बनाते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी अपने ही भीतर के इंसान से परिचित नहीं हो पाते। यही सवाल हमारी जिंदगी को बदल ...

एक पन्थ दो काज मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Panth Do Kaaj Meaning In Hindi


Ek Panth Do Kaj Muhavre Ka Arth Aur Vakya Prayog / एक पंथ दो काज मुहावरे का अर्थ क्या होता है?

 
एक पन्थ दो काज मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Panth Do Kaaj Meaning In Hindi
Ek Panth Do Kaaj





मुहावरा- “एक पन्थ दो काज” ।


( Muhavara- Ek Panth Do Kaj )



अर्थ- एक प्रयत्न से दो लक्ष्य पुरे करना / एक साथ दो काम पुरे करना / एक कार्य से दो लाभ होना ।


( Arth/Meaning in Hindi- Ek Prayatna Se Do Lakshya Pure Karna / Ek Sath Do Kam Pure Karna / Ek Karya Se Do Labh Hona )





“एक पन्थ दो काज” मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है-


“एक पन्थ दो काज” यह हिंदी भाषा में प्रयुक्त किए जाने वाला एक प्रचलित मुहावरा है । इस मुहावरे का अर्थ एक साथ दो पुरे काम करना अथवा एक हि प्रयत्न से दो लक्ष्य पुरा कर लेना होता है ।

  

यह मुहावरा तब उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति एक ही प्रयास या साधन से दो या अधिक कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेता है। इसे अंग्रेजी में "killing two birds with one stone" भी कहा जाता है। उदाहरण के लिए, जब कोई व्यक्ति अपने एक ही काम के दौरान दो अलग-अलग उद्देश्यों को पूरा करता है, तो यह कहा जाता है कि उसने "एक पंथ दो काज" किया।  


जैसे-


1. अरे तुम्हारी बारात में क्यों नही चलेंगे? बारात भी होगी मुंबई भी देख लेंगे । एक पंथ दो काज ।

 

2. रोहन ऑफिस जाते समय अपना बैंक का भी काम निपटा लिया, यह तो हुआ एक पंथ दो काज।  

  

3. यात्रा पर जाते समय उसने अपने दोस्त से भी मिल कर उसके परिवार का समाचार प्राप्त कर लिया, इसे कहते हैं एक पंथ दो काज।  

  

4. रोशन अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम में नौकरी करता है, यह तो एक पंथ दो काज हुआ।  

  


5. शादी में जाते समय उमा ने रिश्तेदारों से अपने भाई के लिए काम की बातें भी कर लीं, नतीजा ये हुआ की उसके भाई के लिए एक अच्छा काम मिल गया, ये होता है एक पंथ दो काज।  


6. सैर के दौरान अर्चना अपनी दैनिक आवश्यकताओं का सामान भी ले आया करती है, अर्थात कि एक पंथ दो काज कैसे किया जाता है ये अर्चना बहुत अच्छे से जानती है ।  


7. मुकेश को अपने दफ्तर से समय नही मीलता था कि वो अपने मोबाइल का मरम्मत करवा सके । फिर एक दिन मुकेश दफ्तर जाने के लिए पहले निकल गया । दफ्तर जाते वक्त उसने अपने मोबाइल की मरम्मत करवा ली, इसे कहते हैं, एक पंथ दो काज ।


8. घर के पास ही पार्क में टहलते हुए किताब पढ़ना मेरे लिए एक पंथ दो काज जैसा है ।


9. यात्रा के दौरान मैंने अपने ब्लॉग के लिए कंटेंट भी तैयार कर लिए, यह मेरे लिए एक पंथ दो काज हो गया ।


10. ऑनलाइन कोर्स करने से मुझे नए कौशल सिखने का मौका मिला और समय की बचत भी हुई, अर्थात कि एक पंथ दो काज हो गया ।


अर्थात कि “एक प्रयत्न से दो लक्ष्य पुरे करना” का मतलब है कि एक ही प्रयास या कोशिश से दो अलग-अलग उद्धेश्यों या लक्ष्यों को सफलता पूर्वक प्राप्त कर लेना । इस वाक्यांश का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति एक हि काम के दौरान दो या अधिक महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देता है, जिससे समय, ऊर्जा और संसाधनों की बचत होती है ।


दोस्तों, हम आशा करतें हैं कि आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ में आ गया होगा । आप अपने सुझाव देने के लिए हमें कमैंट्स जरूर करें ।


आपका दिन शुभ हो ।






Comments

Popular posts from this blog

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kala Akshar Bhains Barabar Meaning In Hindi

प्रिंटर क्या होता है? परिभाषा, प्रकार और इतिहास / What Is Printer In Hindi

आस्तीन का सांप मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aasteen Ka Saanp Meaning In Hindi

गागर में सागर भरना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Gagar Me Sagar Bharna Meaning In Hindi

कम्प्यूटर किसे कहते हैं? / What is computer in hindi?

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kolhu Ka Bail Meaning In Hindi

चिराग तले अँधेरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chirag Tale Andhera Meaning In Hindi

मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Munh Ki Khana Meaning In Hindi