“अभिवादन” शब्द का अर्थ क्या होता है? / What Is The Meaning Of Greetings in Hindi

Image
Abhivadan Shabd Ka Kya Arth Hota Hai / अभिवादन का मतलब क्या होता है?   Meaning Of Greetings In Hindi “अभिवादन” का अर्थ:- अभिवादन का अर्थ है – किसी व्यक्ति के प्रति आदर, सम्मान, विनम्रता, प्रेम और सद्भाव प्रकट करना। जब हम किसी व्यक्ति से मिलते हैं और उसका स्वागत करते हुए सम्मानपूर्वक नमस्कार, प्रणाम या नमस्ते कहते हैं, तो इसे अभिवादन कहते हैं। अभिवादन केवल किसी को नमस्कार करने की एक औपचारिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह हमारे संस्कार, सभ्यता, संस्कृति और व्यक्तित्व का परिचायक भी है। 1. अभिवादन शब्द का शाब्दिक अर्थ: 'अभिवादन' शब्द का संबंध संस्कृत भाषा से है। इसका भावार्थ है – किसी के प्रति विनम्रतापूर्वक अपना आदर और सम्मान प्रकट करना। सरल शब्दों में कहें तो जब हम किसी व्यक्ति से मिलकर उसे सम्मान देते हैं, उसके प्रति शुभभावना व्यक्त करते हैं और अपनी विनम्रता प्रदर्शित करते हैं, तो वह अभिवादन कहलाता है। उदाहरण के लिए: बड़ों को प्रणाम करना। किसी से मिलते समय नमस्कार कहना। शिक्षक को आदरपूर्वक नमस्ते करना। अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत करना। किसी परिचित व्यक्ति से मुस्कराकर कुशलक्षेम पू...

आँखें दिखाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aankhen Dikhana Meaning In Hindi


Ankhen Dikhana Muhavare Ka Arth Aur Vakya Prayog / आँखें दिखाना मुहावरे का अर्थ क्या होता है?

  

आँखें दिखाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aankhen Dikhana Meaning In Hindi
Aankhen Dikhana




मुहावरा- “आँखें दिखाना” ।


( Muhavara- Aankhen Dikhana )



अर्थ- डराना या धमकाना / नाराजगी व्यक्त करना / अपनी बात मनवाना / बहुत क्रोधित होना / गुस्से से देखना / इशारों में बात करना ।


( Arth/Meaning in Hindi- Daraana Ya Dhamkana / Narazgi Vyakt Karna / Apni Baat Manwana / Bahut Krodhit Hona / Gusse Se Dekhna / Isharon  Me Baat Karna )




“आँखें दिखाना” मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है-


“आँखें दिखाना” यह हिंदी भाषा में प्रयोग होने वाला एक मुहावरा है । इस मुहावारे का अर्थ डराना, धमकाना या इशारों-इशारों में ही अपनी बात मनवा लेना  होता है । मतलब कि यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी आँखों से इशारा करके उसे डरा कर अपनी बात मनवा रहा है, तो इसे ही “आँखें दिखाना” कहते हैं ।



इस मुहावरे को एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं -


रोहन जब घर से बाहर जा रहा था तो उसकी माँ ने उसे आँखें दिखा कर अपनी बात मनवा ली । 


रोहन बहुत घूमता है । रोहन की माँ जब कोई काम करने लगती है, तो वो उनसे छिप कर घर से बाहर चला जाता है । रोहन अपनी माँ से बहुत डरता भी है । रोहन ये नही चाहता कि जब वो घर से बाहर निकले तो उसकी माँ उसे देखे । रोहन को घर से बाहर जाने से रोकने के लिए उसकी माँ का इशारा ही काफ़ी है । इशारों-इशारों में ही वो अपनी बात मनवा लेती हैं । अर्थात कि रोहन की माँ का इशारों-इशारों में ही उससे अपनी बात मनवा लेना ही आँखें दिखाना कहलाता है ।



“आँखें दिखाना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Aankhen Dikhana Muhavare Ka Vakya Prayog.


“आँखें दिखाना” इस मुहावरे का अर्थ नीचे दिए गए कुछ वाक्य प्रयोगों के माध्यम से समझ सकते हैं । जो कि इस प्रकार से हैं -



वाक्य प्रयोग- 1.


आँखें दिखा कर सेठ ने रामू से सभी काम करवा लिए । 

रामू सेठ के वहां मजदूरी का काम करता है । जब भी सेठ अपने हिसाब में व्यस्त हो जाता है, तो रामू थोड़ा सा आराम करने लगता है । क्योंकि रामू बहुत मेहनत का काम करता है । सेठ जब भी देखता कि रामू काम नही कर रहा है, तो वो रामू को आँखें दिखा कर डरा देता है । सेठ को अपनी तरफ आँखें दिखाते हुए देखकर रामू ये सोचकर डर जाता है, कि कही सेठ उसका मजदूरी ना काट ले । इसलिए सेठ को अपनी तरफ देखते हुए रामू तुरंत काम पर लग जाता है । इसी प्रकार सेठ आँखों के इशारों से ही रामू को डरा कर अपना सारा काम करवा लेता है । अर्थात कि सेठ का इस प्रकार से रामू को आँखों के इशारों से डराना ही आँखें दिखाना कहलाता है ।



वाक्य प्रयोग- 2.


शीतल ने नौकरानी को आँखें दिखा कर डरा दिया और अपनी बात मनवा ली । 

शीतल को जब भी पैसे चाहिए होता है तो वो अपने पापा से मांग लेती है । पर ना जाने इस बार उसे क्या हुआ कि उसे पैसों के लिए चोरी करनी पड़ी । शीतल के पापा जब नहा रहे थे तभी वो अपने पापा के कमरे में जा कर उनके जेब से कुछ पैसे निकल लिए । शीतल को पैसे निकालते हुए उसकी नौकरानी ने देख लिया । पैसे निकलते वक़्त शीतल की नज़र जब उस नौकरानी पड़ पड़ी तो वो उसे अपनी आँखें दिखा कर डरा धमका दिया । शीतल ने नौकरानी को ऐसे नजर से देखा कि वो बेचारी डर गयी और शीतल से बोली की मै किसी से कुछ नही कहूंगी । इस प्रकार से शीतल ने अपनी नौकरानी को आँखें दिखा कर अपनी बात मनवा लिया ।



वाक्य प्रयोग- 3.


क्लास में अध्यापक के देखते ही सारे बच्चे शांत होकर बैठ जाते है । बच्चे जब भी सोर करते हैं तो अध्यापक उन्हे चुप कराने के लिए अपनी आँखों का इशारा करते है । अध्यापक को ऐसा करते हुए देख कर सभी बच्चे डर जाते हैं । और उनकी बात इशारों में ही समझा जाते हैं की अध्यापक हमे शांत रहने के लिए कह रहे हैं । अर्थात कि अध्यापक का बच्चों को इशारो में  डरा कर अपनी बात मनवा लेना ही आँखें दिखाना कहलाता है । 



वाक्य प्रयोग- 4.


कहते हैं ना कि कमजोर लोगों को तो कोई भी आँखें दिखा देता है । अर्थात कि जो लोग कमजोर होते है उन लोगों को कोई भी डरा धमका कर अपनी बात मनवा लेता है । 



वाक्य प्रयोग- 5.


दोस्तों, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आँखें दिखा कर अपनी नाराज़गी दिखाते हैं । या फिर अपने क्रोध को व्यक्त करने के लिए कुछ लोग अपनी आँखें दिखाते है । 



दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ मे आ गया होगा । अपने सुझाव देने के लिए हमें कमैंट्स जरूर करें ।



आपका दिन शुभ हो! 😊



Comments

Popular posts from this blog

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kala Akshar Bhains Barabar Meaning In Hindi

प्रिंटर क्या होता है? परिभाषा, प्रकार और इतिहास / What Is Printer In Hindi

गागर में सागर भरना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Gagar Me Sagar Bharna Meaning In Hindi

आस्तीन का सांप मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aasteen Ka Saanp Meaning In Hindi

कम्प्यूटर किसे कहते हैं? / What is computer in hindi?

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kolhu Ka Bail Meaning In Hindi

एक पन्थ दो काज मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Panth Do Kaaj Meaning In Hindi

चिराग तले अँधेरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chirag Tale Andhera Meaning In Hindi

मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Munh Ki Khana Meaning In Hindi