“चढ़ बैठना” मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chadh Baithna Meaning In Hindi

  Chadh Baithna Muhavare Ka Arth Aur Vakya Prayog / चढ़ बैठना मुहावरे का क्या मतलब होता है? मुहावरा : “चढ़ बैठना”। (Muhavara- Chadh Baithna) अर्थ: किसी पर हावी हो जाना / पुरी तरह पीछे पड़ जाना / अनुचित रूप से दबाव डालना। (Arth/meaning in Hindi- Kisi Par Havi Ho Jana / Puri Tarah Pichhe Pad Jana / Anuchit Rup Se Dabav Dalna) “चढ़ बैठना” मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है- अर्थ: चढ़ बैठना मुहावरे का अर्थ है— किसी पर हावी हो जाना, धौंस जमाना, अनुचित रूप से दबाव डालना, अपनी मनमानी करना अथवा किसी की सरलता का लाभ उठाकर उस पर अधिकार जमाने लगना। यह मुहावरा प्रायः नकारात्मक अर्थ में प्रयोग किया जाता है। व्याख्या: हिंदी भाषा के मुहावरे भाषा की सुंदरता और प्रभावशीलता को बढ़ाते हैं। ये कम शब्दों में गहन भाव व्यक्त करने की क्षमता रखते हैं। "चढ़ बैठना" ऐसा ही एक प्रचलित मुहावरा है, जिसका प्रयोग तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे पर अनुचित रूप से अधिकार जमाने लगे या अपनी शक्ति, पद, धन अथवा प्रभाव के बल पर उसे दबाने का प्रयास करे। यह मुहावरा समाज में ऐसे व्यवहार की ओर संकेत करता है ज...

लुटिया डुबोना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Lutiya Dubona Muhavare Ka Meaning in Hindi


Lutiya Dubona Muhavare Ka Arth Aur Vakya Prayog / लुटिया डुबोना मुहावरे का क्या अर्थ होता है?

 

लुटिया डुबोना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Lutiya Dubona Muhavare Ka Meaning in Hindi
Lutiya Dubona





मुहावरा- “लुटिया डुबोना” ।


( Muhavara- Lutiya Dubona )



अर्थ- सारा काम बिगाड़ देना / कलंक लगाना / सब कुछ बरबाद होना / परेशान कर देना / चिंतित हो जाना ।


( Arth/Meaning in Hindi- Sara Kam Bigad Dena / Kalank Lagana / Sab kuchh Barbad Kar Dena / Pareshan Kar Dena / Chintit Ho Jana )






“लुटिया डुबोना” मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है- 


लुटिया डुबोना” यह एक हिंदी मुहावरा है जिसका अर्थ किसी का सारा काम बिगाड़ देना अथवा सबकुछ बरबाद कर देना और परेशान कर देना होता है।


जब कोई व्यक्ति अपनी मेहनत से सफलता पाने की ओर अग्रसर होता है, यानी की वह सफलता पाने ही वाला होता है, उसी समय कोई आकर उसके सफलता में व्यवधान डालकर उसके कार्य को बिगाड़ देता है, उस स्तिथि में वह व्यक्ति की पुरी मेहनत बरबाद हो जाती है। और वह चिंतित हो जाता है या फिर अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है। ऐसे में व्यक्ति विचलित हो जाता है उसे समझ में नही आता की वह क्या करे। ऐसी अवस्था में हम कहते है की उस व्यक्ति की लुटिया डूब गयी। 



इस मुहावरे को एक उदाहरण से समझते हैं-


एक बार की बात है नेता जी चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे। सबको यकीन था की यही इस बार भी चुनाव में जीतेंगे। और नेता जी भी को भी यकीन हो गया था की इस बार भी जनता मुझे ही चुनेगी। पर हुआ ऐसा की चुनाव के ठीक एक दिन पहले ही नेता जी का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमे उनको ये कहते हुए पाया गया कि चुनाव बीत जाने के बाद इस बार  गांव को खाली करवा दूँगा। और गांव के जगह पर होटल खोलूंगा। ये वीडियो देखने के बाद जनता के मन में नेता जी के विरुद्ध नफ़रत पैदा हो गयी। और जब चुनाव के नतीजे आये तो नेता जी तो बुरी तरह से हार चुके थे। उनकी जमानत जब्त हो गयी। 

अर्थात हम ये कह सकते हैं की गांव वालो ने नेता जी की लुटिया डुबो दी।





“लुटिया डुबोना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / “Lutiya Dubona” Muhavare Ka Vakya Prayog.



“लुटिया डुबोना” इस मुहावरे का अनुवाद हम नीचे दिये गये कुछ वाक्य प्रयोगों के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं -




वाक्य प्रयोग-1.


अत्यधिक वर्षा ने महेश की लुटिया डुबो दी। महेश एक किसान है। वह खेती करके अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। इस बार महेश के खेतों में फ़सल बहोत अच्छी हुयी है। पुरा खेत हरा-भरा है। हवा के झोंको से फ़सल लहरा रही है। कुछ दिनों के बाद फ़सल कटने के लिए तैयार थी। महेश बहोत खुश था। पर अचानक आंधी और तूफान के साथ-साथ मूसलाधार बारिश होने के कारण महेश की सारी फ़सल बरबाद हो गयी। महेश और उसके परिवार वाले बहुत परेशान हो गये। अर्थात कि हम ये कह सकते है कि बारिश के वजह से जो महेश की फ़सल बरबाद हुआ है उसे ही लुटिया डुबोना कहते है।



वाक्य प्रयोग-2.


सोनू ने जैसे ही अपने दोस्त की मुश्किलों के बारे में सुना तो वो चिंतित हो गया। सोनू का दोस्त एक फल व्यापारी था। रोज की तरह वह सड़क किनारे फल लगाए खड़ा था। पर कुछ अज्ञात लोगो ने आकर उसके सारे फलो को बिखेर दिया और उसको वहां से हट जाने को बोला। सारा फल सड़क पर गिरने से बुरी तरह स नष्ट हो चुके थे। ये घटना जैसे ही सोनू को पता चली तो वो बहुत ही चिंतित हो गया। और सोनू का इस प्रकार से चिंतित होना ही लुटिया डुबोना कहलाता है।



वाक्य प्रयोग-3.


राहुल ने आकाश की लुटिया डुबो दिया। राहुल जब भी कोई काम करने की सोचता तो आकाश उसके काम को होने नही देता था। अंत में राहुल ने परेशान होकर आकाश से कहा की तुमने मुझे अब बहोत परेशान कर लिया। देखना एक दिन मै तुम्हारी लुटिया डुबो दूँगा। और हुआ भी ऐसा। आकाश ने एक टेंडर भरा था। और राहुल ने किसी तरह से जुगाड़ करके वो टेंडर अपने नाम करवा लिया। इस तरह राहुल ने आकाश का सारा काम बिगाड़ दिया। या फिर हम यूँ कहे की राहुल ने आकाश की लुटिया डुबो दिया।




Comments

Popular posts from this blog

प्रिंटर क्या होता है? परिभाषा, प्रकार और इतिहास / What Is Printer In Hindi

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kala Akshar Bhains Barabar Meaning In Hindi

गागर में सागर भरना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Gagar Me Sagar Bharna Meaning In Hindi

आस्तीन का सांप मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aasteen Ka Saanp Meaning In Hindi

कम्प्यूटर किसे कहते हैं? / What is computer in hindi?

एक पन्थ दो काज मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Panth Do Kaaj Meaning In Hindi

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kolhu Ka Bail Meaning In Hindi

चिराग तले अँधेरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chirag Tale Andhera Meaning In Hindi

मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Munh Ki Khana Meaning In Hindi