तू मेरी अधूरी मोहब्बत… हिंदी कविता / Hindi Poetry Tu Meri Adhuri Mohabbat

Image
  “तू मेरी अधूरी मोहब्बत” हिंदी कविता । Tu Meri Adhuri Mohabbat Hindi Kavita. Tu meri adhuri mohabbat  “तू मेरी अधूरी मोहब्बत” तेरे नाम से शुरू, मेरी हर सुबह होती थी, तेरी यादों में ही मेरी हर शाम खोती थी, तू पास नहीं थी फिर भी दिल के करीब थी, मेरी हर धड़कन में बस तेरे ही नसीब थे। तेरी हँसी में मैंने अपनी खुशियाँ ढूँढ़ी थीं, तेरी आँखों में अपने सपनों की दुनिया जोड़ी थी, तुझे चाहना मेरी ज़िंदगी का सबसे हसीन ख़्वाब था, पर शायद तुझे पाना मेरी किस्मत में कहाँ था। तेरे साथ चलने के कई ख़्वाब सजाए थे, तेरे नाम के कुछ ख़त दिल में छुपाए थे, सोचा था एक दिन तू मेरी हमसफ़र बनेगी, मेरी हर अधूरी दुआ का मुकम्मल असर बनेगी। मगर वक़्त ने ऐसी करवट बदली, मेरी हँसी के पीछे एक ख़ामोशी पनपने लगी, जिसे अपना समझकर सारी दुनिया भुला दी, उसी ने मेरी दुनिया से अपनी राह बना ली। आज भी तेरी यादें मुझे सोने नहीं देतीं, तेरी कही बातें दिल को ख़ामोश नहीं रहने देतीं, मैं हँसता हूँ महफ़िल में, मगर तन्हा हूँ अंदर से, कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जो दिखते नहीं चेहरे से। तू खुश रहे, बस इतनी-सी दुआ करता हूँ, तेरी हर खुशी ...

रंग जमाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Rang Jamana Muhavare Ka Meaning In Hindi


Rang Jamana Muhavare Ka Arth Aur Vakya Prayog / रंग जमाना मुहावरे का अर्थ क्या होता है?

 

रंग जमाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Rang Jamana Muhavare Ka Meaning In Hindi
Rang Jamana






मुहावरा- “रंग जमाना” ।


(Muhavara- Rang Jamana)



अर्थ- मनमोहित कर देना / समा बांध देना / मंत्रमुग्ध कर देना ।


(Arth/Meaning in Hindi- Manmohit Kar Dena / Sama Bandh Dena / Mantramugdh Kar Dena)






“रंग जमाना” मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है-


‘रंग जमाना’ यह हिन्दी भाषा में प्रयोग होने वाला एक मशहूर मुहावरा है । इस मुहावारे का अर्थ अपने कार्यो से किसी को भी मनमोहित कर देना अथवा अपनी कलाओं से किसी को मंत्रमुग्ध कर देना होता है ।


इस मुहावरे को हम उस समय प्रयोग करते है, जब कोई किसी कार्य को बहोत ही अच्छे तरीके से करता है, या फिर किसी कार्य को बहोत ही श्रेष्ठता से प्रदर्शित करता है तो उस समय हम कहते हैं की इसने तो रंग जमा दिया ।



इस मुहावरे का अर्थ एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं-


स्वतंत्रता दिवस के समारोह में नीता ने अपनी कलाओं से रंग जमा दिया ।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । उस समारोह मे नीता ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को चौका दिया, सभी ने एक सुर मे बोला कि वाह इसने तो रंग जमा दिया ।



“रंग जमाना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Rang Jamana Muhavare Ka Vakya Prayog 



‘रंग जमाना’ मुहावरे का अर्थ हम नीचे दिये गये कुछ वाक्य प्रयोगो के माध्यम से समझ सकते हैं, जो कि इस प्रकार हैं -



वाक्य प्रयोग- 1.


संगम ने अपने गायन से रंग जमाया और सबको मनमोहित कर दिया ।

नये साल के मौके पर गायन कला का मंच लगा हुआ था । एक  बढ़कर एक गायक अपनी प्रतिभाओ से समा बांध रहे थे । पर संगम ने अपनी गायकी से सबका दिल जीत लिया । संगम ने उस संगीत के मेले में अपने गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । इस प्रकार संगम ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुये रंग जमा दिया ।



वाक्य प्रयोग- 2.


बजरंग अपने प्रतिद्वंधि को हराते ही रंग जमा दिया । 

मेले मे दंगल का आयोजन किया गया था । दूर-दूर से आये पहलवानों ने उस दंगल में भाग लिये । सभी पहलवानों ने अपनी क्षमता से बढ़ कर प्रदर्शन किया । शेरा नाम के पहलवान को किसी ने नही हरा पाया । उसने दंगल मे दहाड़ा और बोला कि क्या किसी मे भी हिम्मत नही है अब मुझसे मुकाबला करने की । यानी की मुझे कोई भी नही हरा सकता है । अचानक लोगो के बीच से आवाज आयी की मै लड़ूंगा तुमसे । सबने पीछे पलट कर देखा तो वो वह गांव का ही एक लड़का बजरंगी था । बजरंगी जैसे ही दंगल मे उतरा वैसे ही सब लोग हैरान हो गये और बोले कि ये शेरा का मुकाबला नही कर पायेगा । ये तो पहले ही राउंड में हार जायेगा । फिर क्या था मुकाबला शुरु हुआ । बजरंगी पहले राउंड मे हार गया । पर दूसरे राउंड मे वापसी करते हुए जीत हासिल किया । तीसरे और अंतिम राउंड में दोनो पहलवानो के बीच खूब टक्कर का मुकबका देखने को मिल रहा था । गांव के लोगो ने अब बजरंग का हौसला बढ़ाने लगे और खूब तालिया बजा रहे थे । आखिरकार बजरंग ने शेरा को पटखनी दे दी । और वहा पर मौजूद सभी की आंखे चकाचौंध हो गयी । क्युकी बजरंगी ने अपनी कुश्ती से लोगो के बीच समा बांध दिया । अर्थात कि बजरंग ने अपने प्रतिद्वंदी को हरा कर रंग जमा दिया । 



वाक्य प्रयोग- 3.


चित्रकार ने अपने तस्वीरों से रंग जमा दिया ।

समाज मे सामाजिक सुधार के लिए एक छायाचित्रकार ने कुछ तस्वीरों के माध्यम से अपनी बात रखी । जिन्होंने भी तस्वीरों को देखा वो मनमोहित हो जा रहे थे । और बीना समझाये तस्वीरों के माध्यम से सब कुछ आसानी से समझ जा रहे थे । मतलब कि उस छायाचित्रकार ने अपनी तस्वीरों के माध्यम से समाज को सामाजिक सुधार में योगदान दिया और कलाकारी से उनके मध्य रंग जमा दिया ।



वाक्य प्रयोग- 4


श्वेतांबरी ने अपनी क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त करके रंग जमा दिया ।

श्वेतांबरी अपनी क्लास मे सबसे कमजोर छात्रा थी । सब लोग उसका मज़ाक बनाते थे कि वो सिर्फ नाम की ही श्वेत है परन्तु पढ़ाई मे अश्वेत । ये बात श्वेतांबरी को बहोत बुरी लगती थी । इसलिए श्वेतांबरी ने निश्चय किया कि अब वह खूब मेहनत करेगी और क्लास मे प्रथम आकर सबका मुँह बंद कर देगी । जब स्कूल की परीक्षा सम्पन्न हुयी और सबका अंकपत्र वितरण होने लगा तो, श्वेतांबरी के क्लास के बच्चे और अध्यापक भी चौंक गये । क्युकी क्लास में सबसे पीछे रहने वाली श्वेतांबरी इस बार अपनी क्लास मे प्रथम स्थान प्राप्त की थी । उसने अपनी प्रतिभा से सबको मनमोहित कर दिया । इस प्रकार से श्वेतांबरी ने अपनी क्लास मे प्रथम स्थान प्राप्त कर के सबके बीच रंग जमाने का कार्य किया ।



हमें उम्मीद है कि आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ मे आ गया होगा । अपने सुझाव देने के लिए हमें कमेंट जरूर करें ।



आपका दिन शुभ हो ! 🙂


धन्यवाद ! 🙏





Comments

Popular posts from this blog

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kala Akshar Bhains Barabar Meaning In Hindi

प्रिंटर क्या होता है? परिभाषा, प्रकार और इतिहास / What Is Printer In Hindi

गागर में सागर भरना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Gagar Me Sagar Bharna Meaning In Hindi

आस्तीन का सांप मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aasteen Ka Saanp Meaning In Hindi

कम्प्यूटर किसे कहते हैं? / What is computer in hindi?

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kolhu Ka Bail Meaning In Hindi

एक पन्थ दो काज मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Panth Do Kaaj Meaning In Hindi

चिराग तले अँधेरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chirag Tale Andhera Meaning In Hindi

मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Munh Ki Khana Meaning In Hindi