“नाकाम मोहब्बत” हिंदी कविता, शायरी / Hindi Poetry Nakam Mohabbat

Image
   Nakam Mohabbat Hindi Kavita Shayari / Hindi Kavita Nakam Mohabbat / हिंदी शायरी नाकाम मोहब्बत।   Nakam Mohabbat Hindi Poetry   कविता- “नाकाम मोहब्बत” तेरी यादों के साए में, मैं अक्सर खो जाता हूँ, भीड़ में रहते हुए भी, तन्हा-सा हो जाता हूँ। तेरे ख्यालों की बारिश, हर पल मुझ पर बरसती है, दिल की हर एक धड़कन, बस तेरा नाम ही कहती है। कभी जो हँसते थे हम, चाँदनी रातों के नीचे, आज वही चाँद भी लगता है, जैसे हो मुझसे खींचे। तेरी बातें, तेरी हँसी, सब कुछ जैसे सपना था, जो अपना था कभी दिल से, अब बस एक अफसाना था। मैंने चाहा तुझे इतना, जितना खुद को भी नहीं, तू ही मेरी दुनिया थी, और कोई भी नहीं। पर शायद मेरी किस्मत को, ये मंज़ूर न था, तेरे साथ चलना मेरे लिए, लिखा ही न था। तेरी आँखों में जो चमक थी, अब किसी और के लिए है, मेरी हर एक उम्मीद अब, टूटकर बिखरी हुई है। मैंने हर दर्द को अपने, चुपचाप सह लिया, तेरे बिना जीने का हुनर भी, जैसे सीख लिया। मोहब्बत मेरी सच्ची थी, इसमें कोई कमी न थी, बस तेरी चाहत में शायद, मेरी कोई जगह न थी। मैंने हर लम्हा तेरे नाम कर दिया था, और तूने उसे बस एक खेल ...

तीन सवाल / एक गरीब आदमी की कहानी / Motivational Story In Hindi

 

Motivational Kahani / Hindi Motivational Story / गरीब आदमी की कहानी “तीन सवाल” ।

तीन सवाल / एक गरीब आदमी की कहानी / Motivational Story In Hindi
Motivational Story- Teen Sawal





एक गांव में एक आदमी रहता था । जो की बहुत गरीब था । हर वक्त वह आदमी यह सोचा करता था कि मेरी जिंदगी कब बदलेगी और कब मैं इस गरीबी से बाहर निकलूंगा ।


एक बार उसके पड़ोस वाले गांव में एक बाबा आए हुए थे, जो कि हर किसी के सवाल का जवाब दे रहे थे । यह आदमी भी अपने सवाल का जवाब जानने के लिए अपने गांव से उसे गांव के लिए जंगल के रास्ते निकाल गया । 


जब यह आदमी जंगल के रास्ते जा रहा था, तो अंधेरा काफी हो चुका था । इसे जंगल में एक घर दिखाई दिया, जो कि बहुत बड़ा और आलीशान घर था । इस आदमी ने वहां रात गुजारने के लिए उस घर के मालिक से इजाजत ले ली । 


उस घर के मालिक ने आदमी से पूछा कि तुम उस गांव में किस से मिलने जा रहे हो? तो आदमी ने उत्तर दिया कि मैं एक बाबा से अपने सवाल का जवाब पूछने जा रहा हूं । यह सुनने के बाद उस घर के मालिक ने उस आदमी से कहा कि, तुम उन बाबा से मेरा भी एक सवाल पूछना । मेरी बेटी 20 साल की है और वह गूंगी है । तुम उन बाबा से पूछना कि वह कब बोलना शुरू करेगी । उस आदमी ने घर के मालिक को हां कहा और अगली सुबह वह वहां से निकाल गया । 


रास्ते में उसे एक बूढ़ा आदमी मिला जिसके हाथ में एक जादू की छड़ी थी । वह एक जादूगर था । उस बूढ़े जादूगर ने आदमी से पूछा कि तुम कहां जा रहे हो? आदमी ने जवाब दिया कि मैं एक बाबा से अपने सवाल का जवाब पूछने जा रहा हूं । फिर बूढ़े जादूगर ने कहा कि तुम उन बाबा से यह भी पूछना कि मैं स्वर्ग में कब जाऊंगा? वह आदमी हां कह कर वहां से चला गया । 


थोड़ी दूर जाने के बाद आदमी को रास्ते में एक बड़ा सा कछुआ दिखा जो की ड्रैगन बनने की कोशिश कर रहा था । उस कछुए ने भी आदमी से पूछा कि तुम कहां जा रहे हो? फिर उस आदमी ने उस कछुए को भी वही उत्तर दिया और कहा कि मैं एक बाबा से अपने सवाल का जवाब पूछने जा रहा हूं । इतने पर कछुए ने भी आदमी से कहा कि तुम उन बाबा से यह भी पूछना कि मैं ड्रैगन कब बनूंगा । आदमी कछुए को हां कह कर वहां से चला गया । 


जब आदमी उस बाबा के पास पहुंचा तो बाबा ने आदमी से कहा कि तुम मुझसे कोई भी तीन सवाल ही पूछ सकते हो । अब आदमी सोच में पड़ गया कि मैं अपना सवाल पूछूं या उन तीनों का । 


आदमी ने सोचा कि मेरा सवाल तो यह था कि मैं गरीबी से कब बाहर निकलूंगा? मेरी प्रॉब्लम तो बहुत छोटी है । मैं उन तीनों के ही सवाल पूछ लेता हूं । 


उस आदमी ने कछुए का सवाल बाबा से पूछा तो उन्होंने कहा कि जब वह अपने कवच से बाहर निकलेगा तब वह ड्रैगन बन जाएगा ।


फिर आदमी ने उस बूढ़े जादूगर का सवाल बाबा से पूछा तो बाबा ने कहा कि जब वह जादूगर अपनी जादू की छड़ी किसी दूसरे को दे देगा तब वह स्वर्ग में चला जाएगा ।


फिर आदमी ने उस घर के मालिक का सवाल बाबा से पूछा तो बाबा ने कहा कि जब उसकी बेटी को उसका जीवनसाथी मिल जाएगा तब वह बोलना शुरू कर देगी ।


वह आदमी इन तीनों सवालों के जवाब लेकर उसी रास्ते से वापस चला गया । जब वह कछुए से मिला तो कछुए को अपना कवच छोड़ने को कहा । जैसे ही कछुए ने अपना कवच छोड़ा वह ड्रैगन बन गया । कछुए के कवच से बहुत सारे मोती निकले जो उस आदमी को मिले ।


फिर वह उस बूढ़े जादूगर से मिला जो स्वर्ग जाना चाहता था । आदमी ने उस बूढ़े जादूगर को अपनी छड़ी किसी दूसरे को देने के लिए कहा । उस बूढ़े जादूगर ने अपनी छड़ी इस आदमी को दे दी और जैसे ही उसने छड़ी दी वह स्वर्ग चला गया । 


फिर वह आदमी उस घर के मालिक से मिला और उससे कहा कि जब तुम्हारी बेटी को उसका जीवन साथी मिल जाएगा तब वह बोलना शुरू कर देगी । उस घर के मालिक ने अपनी बेटी की शादी इस आदमी से कर दी और वह लड़की भी बोलने लगी ।



दोस्तो, इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है, कुछ छोड़ना पड़ता है, सैक्रिफाइस करना पड़ता है । जैसे उस कछुए ने अपना कवच छोड़ा और वह ड्रैगन बन गया । उसे बूढ़े जादूगर ने अपनी छड़ी छोड़ी और वह स्वर्ग में चला गया । और उस घर के मालिक को अपनी बेटी की शादी करनी पड़ी और वह बोलने लगी ।


 इस कहानी में सबको कुछ ना कुछ मिल गया लेकिन सबसे ज्यादा उस आदमी को मिला जो बहुत गरीब था । क्योंकि इसी ने सबसे बड़ा सैक्रिफाइस किया । वह आदमी इतनी दूर से अपने सवाल का जवाब पूछने गया था लेकिन उसने अपने सवाल को साइड में रखकर उन तीनों के सवालों को पूछा । इस आदमी ने सबसे बड़ा त्याग किया सबसे बड़ा सैक्रिफाइस किया । याद रखें कि बड़ी कामयाबी पाने के लिए बड़े सैक्रिफिस करने पड़ते हैं । 



दोस्तों आपको ये कहानी कैसी लगी, हमें कमैंट्स के माध्यम से जरूर बताइयेगा ।




Comments

Popular posts from this blog

प्रिंटर क्या होता है? परिभाषा, प्रकार और इतिहास / What Is Printer In Hindi

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kala Akshar Bhains Barabar Meaning In Hindi

आस्तीन का सांप मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aasteen Ka Saanp Meaning In Hindi

गागर में सागर भरना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Gagar Me Sagar Bharna Meaning In Hindi

कम्प्यूटर किसे कहते हैं? / What is computer in hindi?

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kolhu Ka Bail Meaning In Hindi

एक पन्थ दो काज मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Panth Do Kaaj Meaning In Hindi

चिराग तले अँधेरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chirag Tale Andhera Meaning In Hindi

मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Munh Ki Khana Meaning In Hindi