“नाकाम मोहब्बत” हिंदी कविता, शायरी / Hindi Poetry Nakam Mohabbat

Image
   Nakam Mohabbat Hindi Kavita Shayari / Hindi Kavita Nakam Mohabbat / हिंदी शायरी नाकाम मोहब्बत।   Nakam Mohabbat Hindi Poetry   कविता- “नाकाम मोहब्बत” तेरी यादों के साए में, मैं अक्सर खो जाता हूँ, भीड़ में रहते हुए भी, तन्हा-सा हो जाता हूँ। तेरे ख्यालों की बारिश, हर पल मुझ पर बरसती है, दिल की हर एक धड़कन, बस तेरा नाम ही कहती है। कभी जो हँसते थे हम, चाँदनी रातों के नीचे, आज वही चाँद भी लगता है, जैसे हो मुझसे खींचे। तेरी बातें, तेरी हँसी, सब कुछ जैसे सपना था, जो अपना था कभी दिल से, अब बस एक अफसाना था। मैंने चाहा तुझे इतना, जितना खुद को भी नहीं, तू ही मेरी दुनिया थी, और कोई भी नहीं। पर शायद मेरी किस्मत को, ये मंज़ूर न था, तेरे साथ चलना मेरे लिए, लिखा ही न था। तेरी आँखों में जो चमक थी, अब किसी और के लिए है, मेरी हर एक उम्मीद अब, टूटकर बिखरी हुई है। मैंने हर दर्द को अपने, चुपचाप सह लिया, तेरे बिना जीने का हुनर भी, जैसे सीख लिया। मोहब्बत मेरी सच्ची थी, इसमें कोई कमी न थी, बस तेरी चाहत में शायद, मेरी कोई जगह न थी। मैंने हर लम्हा तेरे नाम कर दिया था, और तूने उसे बस एक खेल ...

दिल बाग-बाग होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Dil Bag-Bag Hona Meaning In Hindi


 

Dil Bag-Bag Hona Muhavare Ka Arth Aur Vakya Prayog / दिल बाग-बाग होना मुहावरे का अर्थ क्या होता है ?

 

दिल बाग-बाग होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Dil Bag-Bag Hona Meaning In Hindi
Dil Bag-Bag Hona




मुहावरा- “दिल बाग-बाग होना” ।


( Muhavara- Dil Bag-Bag Hona )



अर्थ- अत्यधिक खुश होना / अति प्रशन्न होना / आनंदमय होना / खुशी का ठिकाना न रहना ।


( Arth/Meaning in Hindi- Atyadhik Khush Hona / Ati Prashan Hona / Anandmay Hona / Khushi Ka Thikana Na Rahna )




“दिल बाग-बाग होना” इस मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है-


दिल बाग-बाग होना” यह हिंदी भाषा में उपयोग होने वाला एक प्रचलित मुहावरा है । इस मुहावरे का अर्थ यह होता है कि व्यक्ति का किसी कारणवश अति प्रसन्न होना या व्यक्ति का आनंदमय होना अथवा व्यक्ति के खुशी का ठिकाना न रहना ।


“दिल बाग-बाग होना” मुहावरे का मतलब है किसी को बहुत खुशी होना या किसी की खुशी का आभास होना । यह व्यक्ति के हृदय की गहरी आनंदमयी भावना को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होता है । जब कोई व्यक्ति किसी खुशी भरे स्थिति में होता है और उसका हृदय सुख से भरा होत है, तो हम इसे “दिल बाग-बाग होना” कहते हैं ।


यह मुहावरा सामान्यतः आनंदमय या उत्साहित स्थितियों के सन्दर्भ में प्रयुक्त होता है और व्यक्ति ई आत्मा की खुशो और संतुलन को व्यक्त करता है । जैसे-


* उसकी सफलता ने उसको “दिल बाग-बाग होने का अहसास कराया ।


* बच्चों को खेल के मैदान में जीत का अनुभव होकर दिल बाग-बाग हो गया ।



इस मुहावरे को एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं-


गोलू की शादी की खबर सुन कर उसकी नानी का दिल बाग-बाग हो गया ।

गोलू को उसकी नानी बहुत प्यार करती है । गोलू को वो अपनी पलकों पर बैठा कर रखती है । यही कारण है कि जब उनको ये बताया गया कि गोलू की शादी लग गयी है तो गोलू की नानी की खुशी का ठिकाना नही रहा । वो शादी की खबर सुनते ही आनंदमय हो गयी । अर्थात कि गोली की नानी का आनंदमय होना ही या उनकी खुशी का ठिकाना न रहना ही “दिल बाग-बाग होना” कहलाता है ।



“दिल बाग-बाग होना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Dil Bag-Bag Hona Muhavare Ka Vakya Prayog.


दिल बाग-बाग होना” इस मुहावरे का अर्थ नीचे दिए गए कुछ वाक्य प्रयोगों के माध्यम से समझ सकते हैं । जो कि इस प्रकार से हैं- 



वाक्य प्रयोग- 1.


मोहन ने जब अपनी पहली कमाई से अपने माता-पिता के लिए कपड़े लाए तो उनका दिल बाग-बाग हो गया ।


मोहन की जीस दिन नौकरी लगी तो उसके माता-पिता को बहुत खुशी हुई । मोहन ने नौकरी पाने के लिए बहुत संघर्ष किए हैं । मोहन दफ्तर-दफ्तर जा कर अपनी काबिलियत को दिखानें का बहुत प्रयास किया । और अंत में उसे एक दफ्तर में नौकरी मील गयी । नौकरी करने के एक महीने बाद जब मोहन को उसकी पहली कमाई मिली, तो उसने अपने पिता के लिए एक कुर्ता और माता जी के लिए एक बनारसी साड़ी खरीदी । अपने माता-पिता को जब मोहन ने उन कपड़ो को उपहार स्वरूप दिया, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा । वो मोहन की खुशी में खुश हो कर आनंदमय हो गये । और उनका यही आनंदमय होना ही “दिल बाग-बाग होना” कहलाता है ।



वाक्य प्रयोग- 2.


गीता के पिता जी ने उसकी शादी तय कर दी है । आज गीता को देखने के लिए लड़के वाले घर आए हुए है । गीता जब लड़के वालों के सामने आयी तो, लड़के वाले गीता को देख कर बहुत प्रसन्न हुए । लड़के की माता जी ने गीता को जब देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नही रहा । वो गीता को देखते ही आनंदमय हो गयी । अर्थात कि गीता की होने वाली सास का इस प्रकार से आनंदमय होना या उनकी खुशी का ठिकाना न रहना ही “दिल बाग-बाग होना” कहलाता है । 



वाक्य प्रयोग- 3.


भगवान श्री कृष्ण ने जब ये सुना की उनके मित्र सुदामा जी उनके द्वार पर खड़े हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा । कृष्ण जी सुदामा के स्नेह में आनंदमय होते जा रहे थे । अपने मित्र से मिलने की इतनी खुशी न पहले कभी हुई थी और ना ही आगे कभी होगी । अपने बचपन के मित्र से मिलकर कृष्ण जी अत्यधिक खुश हुए । अर्थात भगवान श्री कृष्ण जी का अपने मित्र को देखकर अत्यधिक खुश या आनंदमय होने को ही “दिल बाग-बाग होना” कहते हैं ।



वाक्य प्रयोग- 4.


केशव जब युद्ध से सही सलामत घर वापस आया, तो उसके घर वालोंं का दिल बाग-बाग हो गया ।

देश मे पड़ोसी मुल्क से युद्ध छिड़ने से सभी सैनिकों को तुरंत घर से वापस बुला लिया गया । जिसमें केशव भी था । केशव को घर आये हुए अभी कुछ ही दीन हुए थे, की सेना से उसका बुलावा आ गया । केशव के जाने के बाद उसके घर वाले बहुत चिंतित रहने लगे । पर उनकी चिंता बस कुछ ही दिनों की ही थी । क्योंकि युद्ध समाप्त होते ही सारे सैनिक अपने अपने घरों पर आपस आने लगे । केशव को सही सलामत देख कर उसके घर वाले अत्यधिक खुश हुए । केशव के माता-पिता का तो खुशी का ठिकाना न रहा । अर्थात कि केशव के घर वालों का केशव को सही सलामत देखकर अत्यधिक खुश होना ही “दिल बाग-बाग होना” कहलाता है ।



वाक्य प्रयोग- 5.


प्रेमा के पसंद किए हुए लड़के से उसकी शादी करवाने के लिए जब उसके पिता जी ने हां कहा तो प्रेमा का दिल बाग-बाग हो गया ।

प्रेमा अपने पिता की एकलौती संतान है । प्रेमा की खुशी के लिए उसके पिता उसकी सभी इच्छाएं पुरी करते हैं । प्रेमा ये जानती है कि उसके पिता उससे बहुत प्यार करते हैं । इसीलिए प्रेमा ने अपने पिता जी से अपनी दिल की बात बता दिया । प्रेमा ने अपने पिता से कहा कि पिता जी मै एक लड़के से प्यार करती हूं और उसी से शादी करना चाहती हूं । प्रेमा के पिता ने कहा कि ठीक है बेटी तुम्हारी खुशी मे ही मेरी खुशी है । इतना सुनते ही प्रेमा की खुशी का ठिकाना न रहा । वह अपने पिता जी के द्वारा शादी के लिए हां सुन कर अति प्रसन्न हो गयी । और प्रेमा का इस प्रकार से प्रसन्न होना ही “दिल बाग-बाग होना” कहलाता है ।


दोस्तों, हम आशा करते हैं कि आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ में आ गया होगा । अपने सुझाव देने के लिए हमें कमैंट्स जरूर करें ।


आपका दिन शुभ हो । 😊


धन्यवाद । 🙏






Comments

Popular posts from this blog

प्रिंटर क्या होता है? परिभाषा, प्रकार और इतिहास / What Is Printer In Hindi

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kala Akshar Bhains Barabar Meaning In Hindi

आस्तीन का सांप मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aasteen Ka Saanp Meaning In Hindi

गागर में सागर भरना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Gagar Me Sagar Bharna Meaning In Hindi

कम्प्यूटर किसे कहते हैं? / What is computer in hindi?

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kolhu Ka Bail Meaning In Hindi

एक पन्थ दो काज मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Panth Do Kaaj Meaning In Hindi

चिराग तले अँधेरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chirag Tale Andhera Meaning In Hindi

मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Munh Ki Khana Meaning In Hindi