“चक्कर काटना” मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chakkar Katna Meaning In Hindi

Chakkar Katna Muhavare Ka Arth Aur Vakya Prayog / चक्कर काटना मुहावरे का क्या अर्थ होता है? मुहावरा: “चक्कर काटना”। (Muhavara- Chakkar Katna) अर्थ: भटकना / मंडराना / किसी चीज के चारो ओर घूमना । (Arth/Meaning in Hindi- Bhatkana / Mandrana / Kisi Chij Ke Charo Vor Ghumna) “चक्कर मारना” मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है- परिचय: हिंदी भाषा में मुहावरों का विशेष महत्व है। मुहावरे भाषा को प्रभावशाली, रोचक और जीवंत बनाते हैं। इन्हीं प्रचलित मुहावरों में एक महत्वपूर्ण मुहावरा है “चक्कर काटना”। यह मुहावरा दैनिक जीवन में बहुत अधिक प्रयोग किया जाता है और किसी व्यक्ति की कठिन परिस्थिति, परेशानी या बार-बार प्रयास करने की स्थिति को व्यक्त करता है। मुहावरे का अर्थ: “चक्कर काटना” का सामान्य अर्थ है – किसी काम के लिए बार-बार किसी व्यक्ति, कार्यालय या स्थान के पास जाना, लगातार प्रयास करना या भटकते रहना। जब किसी व्यक्ति को अपना कार्य करवाने के लिए बार-बार किसी अधिकारी, संस्था या व्यक्ति के पास जाना पड़ता है और फिर भी उसका काम नहीं होता, तब इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। शाब्दिक अर्थ और भावार्थ: श...

ईद का चाँद होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Eid Ka Chand Hona Meaning In Hindi

 

Eid Ka Chand Hona Muhavare Ka Arth Aur Vakya Prayog / ईद का चाँद होना मुहावरे का अर्थ क्या होता है ?

 
ईद का चाँद होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Eid Ka Chand Hona Meaning In Hindi
Eid Ka Chand Hona






मुहावरा- “ईद का चाँद होना” ।


( Muhavara- Eid Ka Chand Hona )



अर्थ- ज्यादा समय के बाद दिखाई देना / कभी कभार दिखाई देना / मुश्किल से नज़र आना / लम्बे अरसे के बाद दिखाई देना ।


( Earth/Meaning in Hindi- Jyada Samay Ke Bad Dikhai Dena / Kabhi Kabhar Dikhai Dena / Mushkil Se Najar Aana / Lambe Arse Ke Bad Dikhai Dena )




“ईद का चाँद होना” मुहावरे का अर्थ/व्याख्या इस प्रकार है-


“ईद का चाँद होना” यह हिंदी भाषा में उपयोग होने वाला एक बहुत ही मशहूर मुहावरा है । इस मुहावरे का अर्थ यह होता है कि कोई व्यक्ति अचानक से बहुत दिनों के बाद दिखाई दे । अथवा कोई व्यक्ति जब कभी कभार दिखाई देता है या बड़ी मुश्किल से दिखाई देता है तो हम उस व्यक्ति के लिए कह सकते हैं कि ये तो ईद का चांद हो गया है ।


ईद का चाँद होना मुहावरा विशेष रूप से भारतीय सांस्कृतिक संदर्भ में प्रचलित है और इसका अर्थ होता है किसी का अचानक से दिखाना या प्रकट होना । यह मुहावरा अचानक से घटने वाली घटनाओं को संकेतित करने के लिए उपयोग होता है । 


जैसे-


* उनका आगमन हमारे लिए ईद का चाँद हो गया । 


इस मुहावरे का एक दूसरा अर्थ यह हो सकता है किसी व्यक्ति की आंखे चमकना या उत्साह या प्रेरणा दिखाई देना ।  इसका उपयोग किसी के सफलता, खुशी उत्साह या संतोष की घटना के संकेत के रूप में किया जा सकता है । 


जैसे


* बच्चों के खुश होने पर दादी ने कहा, “तुम्हारी मुस्कान ने हमारे घर मे ईद का चांद बना दिया है ।” 


* उनकी सफलता ने उनके करियर में एक नया दौर ला दिया और उसे एक दिन में ईद का चांद बना दिया ।



ईद का चांद होना” इस मुहावरे को उदाहरण के माध्यम से समझते हैं -


* सोहन ने गीता से कहा कि क्या बात है आज कल तुम कभी कभार ही नजर आती हो । तुम्हारे बारे में तो सब कोई कहता है कि गीता बड़ी मुश्किल से नज़र आती है । वो तो ईद का चांद हो गयी है ।


* एक दिन जब मैं बाज़ार जा रहा था, तो अचानक से मुझे रास्ते में अशोक दिखाई दे दीया । अशोक से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई और उसे भी । मैंने अशोक से पूछा कि आजकल तुम हो कहाँ? बहुत लम्बे अरसे के बाद दिखाई दे रहे हो । दोस्त तुम तो ईद का चांद हो गए हो ।



“ईद का चाँद होना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Eid Ka Chand Hona Muhavare Ka Vakya Prayog.


ईद का चाँद होना” इस मुहावरे का अर्थ नीचे दिए गए कुछ वाक्य प्रयोगों के माध्यम से समझ सकते हैं । जो कि इस प्रकार से हैं -



वाक्य प्रयोग- 1.


एक दिन शॉपिंग माल में रिटा को देखते ही गरिमा ने कहा कि तुम तो ईद का चाँद हो गयी हो, बड़ी मुश्किल से दिखी हो । तुमसे मिल के मुझे बहुत खुशी हुई । बहुत दिनों के बाद हम दोनो आज इस तरह अचानक से मिल रहे हैं । रिटा भी गरिमा को देख कर काफी ज्यादा उत्साहित हुई । 



वाक्य प्रयोग- 2.


स्कूल में विनय को अचानक से देख कर उसके गुरु ने कहा कि, विनय तुम तो ईद का चाँद बन गए हो । आजकल तुम कहा गायब रह रहे हो, बहुत दिनों से तुम स्कूल में दिखाई नही दे रहे थे? और आज अचानक दिख गये । तुम ऐसे ईद का चाँद बनोगे तो तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा? 



वाक्य प्रयोग- 3.


कम्पनी के कर्मचारीयों के चेहरे पर अचानक से मुस्कान बिखर गयी,  और कर्मचारीयों के लिए उनके बॉस का कम्पनी में आगमन होते ही ईद का चाँद बन गया । 

कम्पनी के मालिक बहुत दिनों से अपने कम्पनी में नही आ रहे थे । जिसके चलते कर्मचारियों के हौसले में कुछ कमी आ गयी थी । पर एक दिन अचानक से कम्पनी में बॉस को देखते ही सभी कर्मचारी बहुत खुश हो गए । कर्मचारियों मे अपने बॉस से कहा की बॉस आप तो ईद के चाँद हो गए है, बहुत दिनों के बाद आज दिखाई दिए । आपके अचानक से दिखाई देने से हम सब में फुर्ती आ गयी है । 



वाक्य प्रयोग- 4.


सुनिधि के एक नाये गाने ने संगीत इंडस्ट्रीज़ में एक नया सितारा बना दिया । उस एक गाने की वजह से सुनिधि ईद का चाँद बन गयी । जिसे देखने और उसकी आवाज़ सुनने के लिए सब लोग उसका बेसब्री से इंतज़ार करते हैं । सुनिधि जब कही दिखाई दे देती तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है । और अब लोगों को सुनिधि कभी कभार ही दिखाई देती है । क्योंकि उसके प्रोग्रामों की लिस्ट बहुत लम्बी और विदेशों तक में हैं । अर्थात कि सुनिधि अब लोगों के लिए ईद का चाँद हो गयी है, जो अब कभी कभार ही दिखाई देती है ।



वाक्य प्रयोग- 5.


गोपी अपनी शादी के बाद से कई दिनों तक दिखाई नही दिया । एक दिन वो कही जा रहा था तो, उसके दोस्तों को गोपी दिख गया । दोस्तों ने गोपी से कहा कि क्या बात है गोपी, शादी के बाद तुम तो ईद के चाँद हो गए हो । दिखाई ही नही देते । और अब तुम्हे अपने दोस्तों की भी याद नही आती है । और आज अचानक से ऐसे मिल रहे हो । तुम्हारा मिलना अब बहुत मुश्किल हो गया है । तुम अब ईद के चांद हो गये हो ।




हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ में आ गया होगा । अपने सुझाव देने के लिए हमें कमैंट्स जरूर करें ।


आपका दिन शुभ हो !





Comments

Popular posts from this blog

प्रिंटर क्या होता है? परिभाषा, प्रकार और इतिहास / What Is Printer In Hindi

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kala Akshar Bhains Barabar Meaning In Hindi

गागर में सागर भरना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Gagar Me Sagar Bharna Meaning In Hindi

आस्तीन का सांप मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Aasteen Ka Saanp Meaning In Hindi

कम्प्यूटर किसे कहते हैं? / What is computer in hindi?

एक पन्थ दो काज मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Ek Panth Do Kaaj Meaning In Hindi

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Kolhu Ka Bail Meaning In Hindi

चिराग तले अँधेरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Chirag Tale Andhera Meaning In Hindi

मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग / Munh Ki Khana Meaning In Hindi